Save as PDF
Opens your browser print dialog — select "Save as PDF" to download.
Fourth Semester
Mechanical Engineering/RAC & Cement Technology
Scheme OCBC 2019
FLUID MECHANICS & HYDRAULIC MACHINERY
Note : i) All 7 Questions are Compulsory. Internal choices has been given in each LO (Learning Outcome).
सभी 7 प्रश्न अनिवार्य हैं। आंतरिक विकल्प प्रत्येक LO (लर्निंग आउटकम) में दिए गए हैं।
ii) In case of any doubt or dispute, the English version question should be treated as final.
किसी भी प्रकार के संदेह अथवा विवाद की स्थिति में अंग्रेजी भाषा के प्रश्न को अंतिम माना जायेगा।
Write down the types of fluid and describe each fluid in brief.
तरल के प्रकार लिखिए एवं प्रत्येक का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
The right limb of a simple U-tube manometer containing mercury is open to the atmosphere while the left limb is connected to a pipe in which a fluid of specific gravity 0.9 is flowing. The centre of pipe is 12 cm below the level of mercury in the right limb. Find the pressure of fluid in the pipe if the difference of mercury level in the two limbs is 20 cm.
पारा भरे हुए एक साधारण यू-ट्यूब मैनोमीटर का दाहिना लिंब वायुमंडल के लिए खुला होता है जबकि बायाँ लिंब एक पाइप से जुड़ा होता है जिसमें विशिष्ट गुरूत्व 0.9 का द्रव बह रहा है। पाइप का केन्द्र, दाहिने लिंब में पारा के स्तर से 12 सेमी. नीचे है। यदि दोनों लिंब में पारे के स्तर का अंतर 20 सेमी. है तो पाइप में तरल पदार्थ का दाब ज्ञात करें।
State and derive Bernoulli's equation and also state its limitation.
बरनौली समीकरण लिखिए एवं सिद्ध कीजिए तथा इसकी सीमाएँ भी लिखिए।
Explain the equation of continuity and drive their formula.
सांतत्य समीकरण को समझाइये एवं उसके सूत्र की स्थापना कीजिए।
The water is flowing through a pipe at a velocity of 3 m/sec. Find head lost due to friction in pipe of diameter 30 cm and 50 meter long, by using
i) Darcy formula, f = 0.00256
ii) Chezy's formula, C = 60
3 m/sec गति से एक पाइप में पानी बह रहा है। घर्षण के कारण पाइप में शीर्ष हानि को निकालिए। जिसका व्यास 30 cm और 50 m लम्बा है। उपयोग करें।
i) डार्सी का सूत्र, f = 0.00256
ii) चेजी का सूत्र, C = 60
Explain construction and working principle of Kaplan turbine.
काप्लान टरबाइन की संरचना एवं कार्यकारी सिद्धांत को समझाइये।
Derive the equation of force producing due to striking jet of water on moving flat plate.
गतिशील समतल प्लेट पर टकराने वाले पानी के जेट के कारण उत्पन्न होने वाले बल के लिए सूत्र की स्थापना कीजिए।
A pelton wheel has a mean bucket speed of 10 metres per second with a jet of water flowing at the rate of 700 litres/s under ahead of 30 meters. The buckets deflect the jet through an angle of 160°. Calculate the power given by water jet to runner. Assume coefficient of velocity as 0.98.
एक पेल्टन व्हील की मीन बकेट स्पीड 10 मीटर प्रति सेकंड है जिसमें पानी का जेट 30 मीटर के हेड के नीचे 700 लीटर/सेकण्ड की दर से बहता है। बकेट, जेट को 160° के कोण से विक्षेपित करता है। जल जेट द्वारा रनर को दी गई शक्ति की गणना करें। वेग का गुणांक 0.98 मान लें।
Explain with the help of neat sketch, the working of hydroelectric power plant. Give its advantages.
जल विद्युत शक्ति संयंत्र की कार्यविधि को स्वच्छ चित्र की सहायता से समझाइए। इसके लाभ लिखिए।
Explain the working and application of double acting reciprocating pump.
द्विकल क्रिया प्रत्यागामी पम्प की कार्यविधि तथा उपयोग को समझाइये।
Explain the working of centrifugal pump with sketch.
अपकेन्द्री पंप की कार्यप्रणाली को चित्र सहित समझाइये।
Define the term in pump.
i) Separation
ii) Slip
iii) Suction head
iv) Delivery head
v) Cavitation
पम्प से संबंधित निम्न को परिभाषित कीजिए।
i) पृथक्करण
ii) सर्पण
iii) चूषण शीर्ष
iv) प्रदाय शीर्ष
v) कोटवरण
Write short notes on following.
i) Non-uniform flow
ii) Laminar flow
iii) Turbulent flow
iv) Pressure energy
v) Total energy
निम्नलिखित में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
i) असमान प्रवाह
ii) स्तरीय प्रवाह
iii) विक्षुब्ध प्रवाह
iv) दाब ऊर्जा
v) कुल ऊर्जा
