Save as PDF
Opens your browser print dialog — select "Save as PDF" to download.
Sixth Semester
Mechanical Engineering
Scheme OCBC 2019
REFRIGERATION AND AIR CONDITIONING
Note : i) All 7 Questions are Compulsory. Internal choices has been given in LO (Learning Outcome).
सभी 7 प्रश्न अनिवार्य हैं। आंतरिक विकल्प LO (लर्निंग आउटकम) में दिए गए हैं।
ii) Refrigerant tables, P-h charts and Psychrometric chart are permitted.
रेफ्रिजरेंट टेबल, P-h चार्ट और साइक्रोमेट्रिक चार्ट की अनुमति है।
iii) In case of any doubt or dispute, the English version question should be treated as final.
किसी भी प्रकार के संदेह अथवा विवाद की स्थिति में अंग्रेजी भाषा के प्रश्न को अंतिम माना जायेगा।
A machine working on a Carnot cycle operates between 305K and 260K. Determine the COP when it is operated as:
- Refrigeration machine
- Heat pump
- Heat engine
एक मशीन कार्नोट चक्र पर 305K से 260K के बीच काम करती है। निष्पादन गुणांक ज्ञात कीजिए जब वह मशीन निम्नलिखित की तरह काम करती है
- प्रशीतन मशीन
- ऊष्मा पंप
- ऊष्मा इंजन
OR/अथवा
The capacity of a refrigerator is 300TR when working between –4°C and +15°C. Determine the weight of ice produced per day from water at 15°C. Take latent heat of ice 336 kJ/kg.
एक प्रशीतित्र की क्षमता 300 टन प्रशीतन है, जबकि वह –4°C एवं +15°C के मध्य कार्यरत है। 15°C के पानी से बनने वाली बर्फ का भार प्रतिदिन ज्ञात कीजिए। बर्फ की गुप्त ऊष्मा 336 kJ/kg लीजिए।
a) What are the merits and demerits of vapour compression refrigeration system over air refrigeration system?
वायु प्रशीतन तंत्र की तुलना में वाष्प संपीडन प्रशीतन तंत्र के लाभ एवं हानियाँ समझाइये।
b) Write Kelvin Plank statement with neat sketch.
केल्विन प्लांक का कथन सचित्र लिखिए।
OR/अथवा
Explain the effect of subcooling on simple vapour compression refrigeration cycle.
सरल वाष्प संपीडन प्रशीतन चक्र पर सबकूलिंग का प्रभाव समझाइए।
Explain the construction and working of hermetically sealed compressor with neat sketch.
हरमेटिकली सील्ड कंप्रेसर की संरचना और कार्यप्रणाली चित्र की सहायता से समझाइये।
OR/अथवा
Explain three fluid refrigeration system with neat sketch.
त्रि-द्रवीय प्रशीतन तंत्र का सचित्र वर्णन कीजिए।
a) Enlist the leak detection methods of refrigerants.
प्रशीतकों के लीक डिटेक्शन विधियों को सूचीबद्ध कीजिए।
b) Explain refrigerant tube swaging process.
प्रशीतन ट्यूब की स्वेजिंग प्रक्रिया को समझाइये।
OR/अथवा
a) Draw the line diagram of ice plant and explain its working in detail.
बर्फ बनाने के संयंत्र का रेखाचित्र बनाइये एवं कार्यविधि को विस्तार से समझाइये।
b) Write short notes on halide torch.
हैलाइड टार्च पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए।
a) Define the terms dry bulb and wet bulb temperature.
शुष्क बल्ब एवं आर्द्र बल्ब तापक्रम को समझाइये।
b) The atmospheric conditions are 25°C DBT and specific humidity of 10gms/kg of air. Determine partial pressure of vapour relative humidity and dew point temperature.
वायुमंडल का शुष्क बल्ब तापमान 25°C तथा 10gms/kg हवा कि विशिष्ट आर्द्रता है। वाष्प के सापेक्ष आर्द्रता और बिंदु तापमान का आंशिक दबाव ज्ञात करें।
OR/अथवा
a) What do you understand by the term Psychrometry?
साइक्रोमेट्री से आप क्या समझते हैं?
b) Derive the expression W = 0.622 Pv / (Pt - Pv)
Where,
W → Specific humidity
Pv → Partial pressure of water vapour
Pt → Total atmospheric pressure
सूत्र W = 0.622 Pv / (Pt - Pv) निष्पादित कीजिये।
जहाँ पर,
W → विशिष्ट आर्द्रता
Pv → जल वाष्प का आंशिक दाब
Pt → कुल वायु दाब
a) Explain summer air conditioning system.
ग्रीष्मकालीन वातानुकूलन निकाय का वर्णन कीजिए।
b) Define sensible heat factor.
सेंसिबल हीट फैक्टर को परिभाषित कीजिए।
Write the name of essential components of all year round air conditioning system. Draw its figure and explain briefly.
एक पूरे साल के वातानुकूलन निकाय के आवश्यक अंगों के नाम लिखिए एवं सचित्र संक्षेप में वर्णन कीजिए।
OR/अथवा
Write short notes on any three of the following:
- Ton of refrigeration
- Solenoid valve
- Secondary refrigerant
- Dehumidification
निम्नलिखित में से तीन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
- प्रशीतन का टन
- सोलेनाइड वाल्व
- द्वितीयक प्रशीतक
- डी ह्यूमिडीफिकेशन
OR/अथवा
Write short note on any two of the following:
- Classification of air distribution and duct systems.
- Ozone Depletion Potential (ODP) and Global Warming.
- Working of centrifugal compressor.
निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
- वायु वितरण तंत्र एवं वाहिका का वर्गीकरण
- ओजोन डिप्लीशन पोटेंशियल (ODP) एवं ग्लोबल वार्मिंग
- सेन्ट्रीफ्यूगल कंप्रेसर की कार्य पद्धति