Save as PDF
Opens your browser print dialog — select "Save as PDF" to download.
Third Semester
Electrical Engineering
Scheme OCBC July 2022
ELECTRIC MOTORS AND TRANSFORMERS
Note : i) Attempt any five questions out of the following eight questions given below.
नोट : i) नीचे दिये आठ प्रश्नों में से कोई पाँच प्रश्न हल कीजिये।
ii) Illustrate your answers with neat sketches and circuit diagrams wherever necessary.
जहाँ भी आवश्यक हो अपने उत्तरों को सुस्पष्ट रेखाचित्रों और परिपथ आरेखों के साथ चित्रित करें।
iii) In case of any doubt or dispute, the English version question should be treated as final.
किसी भी प्रकार के संदेह अथवा विवाद की स्थिति में अंग्रेजी भाषा के प्रश्न को अंतिम माना जायेगा।
a) Write name's of the different rotating and stationary parts of a D.C. Generator and their functions.
D.C. जनित्र के विभिन्न घूर्णनशील और स्थिर भागों के नाम और उनके कार्य लिखिए।
b) Explain commutation in D.C. Generator and methods of improving commutation.
D.C. जनित्र में कम्यूटेशन तथा कम्यूटेशन सुधारने की विधियों को समझाइए।
c) Derive an EMF equation of a transformer and explain transformation ratio.
परिणामित्र के विद्युत वाहक बल के समीकरण को व्युत्पत्ति कीजिये और वोल्टेज ट्रांसफार्मेशन अनुपात को समझाइये।
a) What is back emf? What is the significance of back emf in D.C. motor?
बैक emf क्या है? D.C. मोटर में बैक emf का क्या महत्व है?
b) Explain polarity test of a transformer and its necessity.
परिणामित्र के ध्रुवीयता परीक्षण और इसकी आवश्यकता को समझाइए।
c) Write construction, working and applications of potential transformer.
विभव परिणामित्र के निर्माण, कार्यप्रणाली एवं अनुप्रयोग लिखें।
a) A 220V D.C. shunt machine has an armature resistance of 0.5 ohm. If the full load armature current is 20A, find the induced emf when the machine acts as
i) Generator
ii) Motor
एक 220V D.C. शंट मशीन का आर्मेचर प्रतिरोध 0.5 ओम है। यदि पूर्ण भार आर्मेचर धारा 20A है, तो प्रेरित emf ज्ञात कीजिये। जब मशीन कार्य करती है।
i) जनरेटर के रूप में
ii) मोटर के रूप में
b) Write the criteria for selection of distribution transformer.
वितरण परिणामित्र के चयन के मानदण्ड लिखिए।
c) Why D.C. series motor is suited for traction applications?
क्यों D.C. श्रेणी मोटर कर्षण अनुप्रयोगों के लिये उपयुक्त है?
a) Explain the necessity of starter in D.C. motor.
D.C. मोटर में स्टार्टर की आवश्यकता समझाइये।
b) Explain with circuit diagram use of current transformer to measure high current.
उच्च धारा को मापने के लिये उपयोग में आने वाले धारा परिणामित्र को परिपथ रेखाचित्र के साथ समझाइये।
c) A 25 KVA transformer has 500 turns on the primary and 50 turns on secondary winding. The primary is connected to 3000V, 50Hz supply. Calculate:
i) Full load primary and secondary current
ii) The secondary EMF and maximum flux in the core
Neglect leakage drops and no load primary current.
एक 25 KVA परिणामित्र में 500 लपेटे प्राथमिक एवं 50 लपेटे द्वितीयक कुण्डलन में हैं, प्राथमिक कुण्डलन 3000V, 50Hz प्रदाय से जुड़ी है। गणना कीजिये।
i) फुल लोड प्राथमिक एवं द्वितीयक धारा
ii) द्वितीयक EMF तथा क्रोड में अधिकतम फ्लक्स
लीकेज ड्रॉप्स और नो लोड प्राइमरी करंट को उपेक्षा करें।
a) Describe with suitable diagram speed control of D.C. shunt motor by field control method.
उपयुक्त रेखाचित्र के द्वारा D.C. शंट मोटर की गति नियंत्रण की फील्ड नियंत्रण विधि का वर्णन कीजिये।
b) List the conditions for parallel operation of three phase transformer.
त्रिकला परिणामित्र के समान्तान्तर संयोजन के लिये शर्तों की सूची बनाइए।
c) For single phase transformer, draw equivalent circuit referred to primary winding. Also write expression for equivalent resistance and reactance.
एक कला परिणामित्र के लिये प्राथमिक कुण्डलन के संदर्भित समतुल्य परिपथ बनाइए, समतुल्य प्रतिरोध तथा प्रतिबाधा के लिये व्यंजक भी लिखिए।
a) An 8 pole D.C. shunt generator with 778 wave connected armature conductors running at 500 rpm. supplies a load of 12.5 ohm resistance at terminal voltage of 50 volt. The armature resistance is 0.24 ohm and the field resistance is 250 ohm. Find the armature current, the induced emf and the flux/pole.
एक 8 पोल D.C. शंट जनरेटर में 778 वेव लपेटित आर्मेचर चालक हैं। यह 500 rpm की गति से 12.5 ओम प्रतिरोध के लोड को 50 वोल्ट प्रदाय कर रहा है। आर्मेचर प्रतिरोध 0.24 ओम और फील्ड प्रतिरोध 250 ओम हैं। आर्मेचर धारा, प्रेरित विद्युत वाहक बल तथा फ्लक्स प्रति पोल की गणना कीजिये।
b) Explain in detail the open circuit test of transformer.
परिणामित्र के खुले परिपथ परीक्षण को विस्तार से समझाइये।
c) Explain Fleming's right hand rule.
फ्लेमिंग के दाएँ हाथ के नियम को समझाइये।
Write short notes on the following.
a) Classification of D.C. Generator
अ) D.C. जनरेटर का वर्गीकरण
b) Brushless D.C. motor
ब) ब्रशलेस D.C. मोटर
c) All day efficiency of transformer
स) परिणामित्र की ऑल डे दक्षता
a) Draw a phasor diagram of a single phase transformer connected to capacitive load.
कैपेसिटिव भार से संयोजित एक कला परिणामित्र का फेजर आरेख बनाइये।
b) What are different types of losses in a transformer write expression for efficiency of transformer?
परिणामित्र में होने वाली विभिन्न हानियाँ क्या हैं? परिणामित्र की दक्षता के लिये व्यंजक लिखिए।
c) Write means of reducing Armature reaction and commutation in a D.C. Generator.
एक D.C. जनरेटर में आर्मेचर प्रतिक्रिया और कम्यूटेशन को कम करने के साधन लिखिए।