Save as PDF
Opens your browser print dialog — select "Save as PDF" to download.
First Semester
Agriculture/Aircraft Maintenance/Automobile/Chemical/
Cement Technology/Civil Engg./CTM, Computer Science/
CHM/Electronics & Tele Communication/Electrical Engg./
Electronics & Instrumentation/Electrical & Electronics
Engg./Electrical and Mechanical Engg./I.T./Opto
Electronics/RAC/Mechanical Engg/IC Manufacturing/
Mine Surveying/PRPC/Plastics Technology/Printing
Technology/Production Engineering/Textile Technology
Scheme OCBC July 2022
APPLIED PHYSICS-I
Note : i) Attempt total six questions. Question No. 1 (Objective type) is compulsory. From the remaining questions attempt any five.
कुल छः प्रश्न हल कीजिए । प्रश्न क्रमांक 1 (वस्तुनिष्ठ प्रकार का) अनिवार्य है । शेष प्रश्नों में से किन्हीं पाँच को हल कीजिए ।
ii) In case of any doubt or dispute, the English version question should be treated as final.
किसी भी प्रकार के संदेह अथवा विवाद की स्थिति में अंग्रेजी भाषा के प्रश्न को अंतिम माना जायेगा।
Choose the correct answer.(2 each)
सही उत्तर का चयन कीजिए।
i) Which of the following is a fundamental physical quantity?
(a) Mass (b) Velocity
(c) Density (d) Pressure
निम्नलिखित में से कौन सी एक मौलिक भौतिक राशि है ?
(अ) द्रव्यमान (ब) वेग
(स) घनत्व (द) दबाव
ii) Which law states that the total momentum of an isolated system remains constant?
(a) Newton's first law
(b) Newton's second law
(c) Newton's third law
(d) Law of conservation of momentum
कौन सा नियम बताता है कि एक विलगित निकाय का कुल संवेग स्थिर रहता है?
(अ) न्यूटन का पहला नियम (ब) न्यूटन का दूसरा नियम
(स) न्यूटन का तीसरा नियम (द) संवेग के संरक्षण का नियम
iii) What is the work done when a force of 20 N pushes a box for a distance of 5 m along the horizontal floor?
(a) 100 J (b) 25 J
(c) 4 J (d) 0 J
जब 20 N का बल क्षैतिज के अनुदिश 5 m की दूरी तक एक बॉक्स को धक्का देता है तो कितना कार्य किया जाता है ?
(अ) 100 जूल (ब) 25 जूल
(स) 4 जूल (द) 0 जूल
iv) Angular momentum is conserved when :
(a) No external torque acts on the system
(b) The moment of inertia acts on the system
(c) The angular velocity changes
(d) The object is at rest
कोणीय संवेग तब संरक्षित होता है जब
(अ) सिस्टम पर कोई बाहरी बलाघूर्ण कार्य नहीं करता है
(ब) जड़त्व आघूर्ण बदल जाता है
(स) कोणीय वेग बदलता है
(द) वस्तु विरामावस्था में है
v) Viscosity is a measure of :
(a) A fluid's density (b) A fluid's resistance to flow
(c) A fluid's temperature (d) A fluid's pressure
श्यानता का अर्थ है
(अ) एक तरल पदार्थ का घनत्व
(ब) प्रवाह के लिए एक तरल पदार्थ का प्रतिरोध
(स) एक तरल पदार्थ का तापमान
(द) एक तरल पदार्थ का दबाव
a) Define physical quantities. Give examples of fundamental and derived physical quantities.2
भौतिक राशियों को परिभाषित कीजिए। मौलिक एवं व्युत्पन्न भौतिक राशियों के उदाहरण दीजिए।
b) What are dimensions? Provide the dimensional formula for velocity.4
विमा क्या है? वेग के लिए विमीय सूत्र लिखिए।
c) Convert the speed of light from meters per second (m/s) to kilometers per hour (km/h).6
प्रकाश की गति को मीटर प्रति सेकंड (m/s) से किलोमीटर प्रति घंटा (km/h) में बदलें।
a) Define scalar and vector quantities. Give examples of each.2
अदिश तथा सदिश राशियों को परिभाषित कीजिए। प्रत्येक का उदाहरण दीजिए।
b) Define angular displacement, angular velocity, and angular acceleration.4
कोणीय विस्थापन, कोणीय वेग तथा कोणीय त्वरण को परिभाषित कीजिए।
c) Write the law of conservation of linear momentum and prove that the linear momentum of a two particle system is conserved in the absence of an external force.6
रैखिक संवेग संरक्षण का नियम लिखिए तथा सिद्ध कीजिए कि बाहरी बल की अनुपस्थिति में दो कण निकाय का रैखिक संवेग संरक्षित रहता है।
a) How does friction affect the motion of an object?2
घर्षण किसी पिंड की गति को कैसे प्रभावित करता है ?
b) Prove that angular momentum = moment of inertia × angular velocity.4
सिद्ध कीजिए कि कोणीय संवेग = जड़त्व आघूर्ण × कोणीय वेग।
c) Prove that the rate of change of angular momentum of a particle is equal to the torque exerted on it.6
सिद्ध कीजिए कि किसी कण के कोणीय संवेग में परिवर्तन की दर, उस पर आरोपित बल आघूर्ण के बराबर होती है।
a) What is work, write its SI unit and dimensional formula.2
कार्य क्या है? इसका SI मात्रक तथा विमीय सूत्र लिखिए।
b) What are positive, negative and zero functions? Give one example of each.4
धनात्मक ऋणात्मक तथा शून्य कार्य किसे कहते हैं ? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
c) Explain the bending of a cyclist on a curved path.6
घुमावदार पथ पर साइकिल चालक क्यों झुकता है? समझाइए।
a) What is Surface Tension? Give two examples of surface tension.2
पृष्ठ तनाव किसे कहते हैं ? पृष्ठ तनाव के दो उदाहरण दीजिए।
b) Write the difference between streamlined flow and turbulent flow of the liquid.4
द्रव के धार रेखीय प्रवाह और विक्षुब्ध प्रवाह में अन्तर लिखिए।
c) What do you understand by elasticity of a material? Explain the difference between elastic and plastic behavior of a material by drawing a stress-strain graph.6
किसी पदार्थ की प्रत्यास्थता से आप क्या समझते हो? प्रतिबल विकृति ग्राफ खींचकर पदार्थ के प्रत्यास्थ एवं प्लास्टिक व्यवहार में अंतर स्पष्ट कीजिए।
a) The temperature difference on the Celsius scale is 27°C. What would be the temperature difference on the Fahrenheit scale?2
सेल्सियस पैमाने पर तापांतर 27°C है। फारेनहाइट पैमाने पर तापांतर कितना होगा?
b) State the laws of limiting friction.4
सीमांत घर्षण के नियम लिखिए।
c) State law of conservation of energy. Show that the total mechanical energy of a freely falling body remains constant throughout its fall.6
ऊर्जा के संरक्षण का नियम लिखिए। दिखाइए कि मुक्त रूप से गिरने वाले पिण्ड की कुल यांत्रिक ऊर्जा इसके पतन के दौरान नियत रहती है।
a) Write statement of Bernoulli's Theorem.2
बरनौली प्रमेय का कथन लिखिए।
b) Explain the following:4
i) Gauge pressure
ii) Absolute pressure
निम्नलिखित को समझाइये।
i) गेज दाब
ii) परम दाब
c) Derive the expression for moving an object on horizontal rough surface.6
किसी वस्तु को क्षैतिज खुरदुरी सतह पर खिसकाने में किये गये कार्य का सूत्र निकालें।